गलत फिलर प्रोसीजर के कारण होंठ नीले-काले-लाल पड़ने के कई वीडियो सामने आए हैं। डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. मिक्की सिंह के अनुसार, ब्लड सप्लाई रुकने के कारण टिश्यू डेड हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि गलत जगह फिलिंग, खराब क्वॉलिटी के फिलर, गलत तकनीक या अप्रशिक्षित व्यक्ति से फिलर कराने, ओवर फिलिंग या संक्रमित उपकरणों के इस्तेमाल से ऐसा हो सकता है।