रमज़ान में कुछ गलतियों से रोज़ा टूट सकता है लेकिन कुछ चीज़ें ऐसी हैं जिनको करने से रोज़ा नहीं टूटता है। इनमें रोज़ेदारों के भूलवश कुछ खा लेने, आंखों में सुरमा लगाने, बालों में तेल लगाने, किसी कारण से उल्टी होने, ब्लड डोनेट करने, दांत में फंसा भोजन निकालते समय मुंह में स्वाद आ जाने से रोज़ा नहीं टूटता है।