किन छोटी-छोटी गलतियों के कारण फट सकते हैं स्मार्टफोन?
'न्यूज़ 24' के अनुसार, विशेषज्ञ बताते हैं कि स्मार्टफोन यूज़र की छोटी-छोटी लापरवाहियां बैटरी ओवरहीटिंग-ब्लास्ट का कारण बनते हैं। इनमें फेक चार्जर इस्तेमाल, गीले-नमी वाला फोन चार्जिंग पर लगाना, डैमेज बैटरी ना बदलना, फोन को अत्यधिक ठंडे-गर्म तापमान में रखना, मोबाइल बार-बार 100% चार्ज करना, फोन रातभर चार्जिंग पर लगाना, ओरिजनल चार्जर इस्तेमाल नहीं करना आदि गलतियां शामिल हैं।