किन छोटी-छोटी गलतियों की वजह से AC की गैस होती है लीक?
एसी में गैस लीकेज कई कारणों से होता है। इनमें कॉपर पाइप में जंग लगना/छोटा छेद होना, नमी व धूल के कारण पाइप कमज़ोर होना, गलत इंस्टॉलेशन और पाइप ठीक से फिट न होना या जोड़ कमज़ोर होना हो सकता है। वहीं, एसी की नियमित सर्विस न करवाने और गंदगी व प्रेशर बढ़ने के कारण पाइप-कनेक्शन पर असर पड़ता है।