भविष्यवक्ता बाबा वेंगा का असली नाम क्या है; औरत होने के बावजूद क्यों इन्हें कहा जाता है 'बाबा'?

बुल्गारिया की भविष्यवक्ता बाबा वेंगा की 9/11 आतंकी हमले व 2004 सुनामी समेत कई भविष्यवाणी सच हुई हैं। बाबा वेंगा का असली नाम वांगेलिया पांडेवा गुश्तेरोवा है और उनकी 12-वर्ष की उम्र में आंखों की रोशनी चली गई थी। 1911 में जन्मीं वैनगेलिया को बाबा इसलिए कहा जाता है क्योंकि बुल्गारियाई भाषा में बाबा का मतलब दादी/वृद्ध महिला होता है।