खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने वाले आईपीएस अधिकारी वाई पूरण कुमार हरियाणा में एडीजीपी पद पर कार्यरत थे। 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी पूरन ने बीई करने के साथ ही आईआईएम अहमदाबाद से पीजीडीएमसी किया था। पिछले साल उन्होंने आईपीएस अफसरों के प्रमोशन पर सवाल उठाए थे। वहीं, उनकी पत्नी अमनीत भी 2001 बैच की आईएएस अधिकारी हैं।