वॉशिंगटन (अमेरिका) में हाल ही में हुए हेलीकॉप्टर-प्लेन क्रैश हादसे में मारे गए 67 लोगों में से 2-लोग भारतीय मूल के थे। मृतकों में से एक असरा हुसैन रज़ा वॉशिंगटन में कंसल्टेंट थीं जबकि विकेश पटेल जीई एयरोस्पेस में इंजीनियर थे। असरा के पति के अनुसार, विमान के लैंड होने के 20-मिनट पहले ही उन्होंने पत्नी को मेसेज किया था।