कौन थे आचार्य सत्येंद्र दास जो रामलला को गोद में लेकर भागे थे?

राम मंदिर (अयोध्या) के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का बुधवार को निधन हो गया। उन्होंने 1975 में संस्कृत विद्यालय से आचार्य की डिग्री हासिल की थी व 1976 में उन्हें अयोध्या के संस्कृत महाविद्यालय में सहायक अध्यापक की नौकरी मिल गई थी। कहा जाता है कि बाबरी मस्जिद विध्वंस के समय वह रामलला को गोद में लेकर भागे थे।