inshorts

कौन था छत्तीसगढ़ में ढेर हुआ खूंखार नक्सली चलपति जिसपर था ₹1 करोड़ का इनाम?

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में मारे गए करीब 20 नक्सलियों में शामिल खूंखार नक्सली जयराम रेड्डी उर्फ चलपति पर ₹1 करोड़ का इनाम घोषित था। चलपति नक्सलियों की सेंट्रल कमिटी का सदस्य था। 60 साल का चलपति बस्तर के अबूझमाड़ के घने और दुर्गम जंगलों में सक्रिय था और उसकी सुरक्षा में 8 से 10 गार्ड हमेशा तैनात रहते थे।