कौन थे मोहम्मद निज़ामुद्दीन जिन्हें अमेरिकी पुलिस ने मारी 4 गोलियां?
अमेरिकी पुलिस की 4 गोलियों के शिकार हुए 32 वर्षीय मोहम्मद निज़ामुद्दीन तेलंगाना के रहने वाले थे जो 2016 में अमेरिका गए थे। उन्होंने फ्लोरिडा के एक कॉलेज से कंप्यूटर साइंस में मास्टर्स किया था और वहीं एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करने लगे थे। कंपनी में प्रमोशन मिलने के बाद वह कैलिफोर्निया के सैंटा क्लारा शिफ्ट हो गए थे।