किन देशों के पास हैं चांदी के सबसे ज़्यादा भंडार?

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, दुनिया में चांदी का सबसे बड़ा भंडार (लगभग 1.40 लाख मीट्रिक टन) पेरू के पास है। चांदी के सबसे ज़्यादा भंडारण में दूसरे नंबर पर रूस (92,000 मीट्रिक टन), तीसरे नंबर पर चीन (70,000 मीट्रिक टन), चौथे नंबर पर पोलैंड (61,000 मीट्रिक टन) और पांचवे नंबर पर मैक्सिको (37,000 मीट्रिक टन) का स्थान है।