हेनली पासपोर्ट इंडेक्स 2026 के मुताबिक, पासपोर्ट्स की सूची में अफगानिस्तान का पासपोर्ट 101वीं रैंक के साथ सबसे कमज़ोर पासपोर्ट है। वहीं, सीरिया का पासपोर्ट 100वीं और इराक का 99वीं रैंक पर है। 98वीं रैंक पर संयुक्त रूप से यमन और पाकिस्तान का पासपोर्ट है। उनके बाद सोमालिया (97वीं रैंक), नेपाल (96वीं रैंक) और बांग्लादेश (95वीं रैंक) का स्थान है।