inshorts

किन देशों में कॉन्डम के इस्तेमाल पर है प्रतिबंध?

वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू के मुताबिक, दुनिया में कई देशों में कॉन्डम के इस्तेमाल पर पूरी तरह या आंशिक रूप से प्रतिबंध है। अफगानिस्तान में कॉन्डम के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध है और नाइजीरिया व उत्तर कोरिया में इस पर आंशिक प्रतिबंध है। इंडोनेशिया, ज़ाम्बिया और फिलीपींस में कॉन्डम वैध है लेकिन इसके इस्तेमाल को बढ़ावा नहीं दिया जाता है।