Alinea के मुताबिक, PS5 पर GTA 6 की सबसे अधिक कॉपियां अमेरिका में बिकीं। अमेरिका में इसकी 1.11 करोड़ यूनिट्स बिकीं जबकि फ्रांस 30 लाख कॉपियों के साथ दूसरे और ब्रिटेन 25 लाख के साथ तीसरे स्थान पर रहा। जर्मनी (17 लाख) चौथे और चीन (16 लाख) पांचवें स्थान पर रहे। रविवार को करीब 4.08 करोड़ खिलाड़ियों ने लॉगिन किया।