किन देशों में रखा जाएगा सबसे लंबा रोज़ा, भारत में लगते हैं कितने घंटे?

दुनियाभर में मुस्लिम समुदाय के लोग रमज़ान के महीने में रोज़ा रखते हैं। कई देशों में रोज़े का समय अलग-अलग होता है। ग्रीनलैंड में इस साल सबसे लंबा रोज़ा रखा जाएगा जो 18 घंटे 12 मिनट चलेगा। आइसलैंड, स्कॉटलैंड और ब्रिटेन में रोज़ा 16 से 18 घंटे लंबा होगा। भारत और एशियाई देशों में रोज़ा 13 से 14 घंटे रहेगा।