केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, भारत ने वित्त वर्ष 2024-25 में $58 बिलियन के सोने का आयात किया जो पिछले वित्त वर्ष 2023-24 ($45.54 बिलियन) के मुकाबले 27.27% अधिक है। गौरतलब है कि भारत सर्वाधिक 40% सोना स्विट्ज़रलैंड से आयात करता है जिसके बाद क्रमश: यूएई (16%) और दक्षिण अफ्रीका (10%) का स्थान है।