कानून के उल्लंघन का प्रयास करने वाले छात्रों को सज़ा भुगतनी होगी: अमेरिकी विदेश मंत्रालय
अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि कानून के उल्लंघन का प्रयास करने वाले छात्रों को सज़ा भुगतनी होगी जिसमें निर्वासन भी शामिल है। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मार्गरेट मैकलियोड ने कहा कि ट्रंप प्रशासन देश में आव्रजन कानूनों को कठोरता से लागू कर रहा है। अमेरिका में 1000 से अधिक विदेशी छात्रों का वीज़ा रद्द कर दिया गया है।