inshorts

कानून के दायरे में रहें वरना कड़ी कार्रवाई की जाएगी: देशभर की पुलिस से SC

सुप्रीम कोर्ट ने एक मामले की सुनवाई के दौरान सभी राज्यों/यूटी की पुलिस से कहा है कि उन्हें कानून के दायरे में रहना चाहिए और इसका पालन न करने पर कड़ी कार्रवाई होगी। कोर्ट ने कहा, "एक अपराधी संग भी कानून के तहत...व्यवहार होना चाहिए।" हरियाणा के एक शख्स ने पुलिस पर हिरासत में उससे मारपीट का आरोप लगाया था।