किन्नरों का 'गुरु' बनने के लिए यूपी के शख्स ने खुद कटवाया अपना प्राइवेट पार्ट

गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) में बीते दिनों एक डेयरी संचालक का प्राइवेट पार्ट काटे जाने के मामले में पुलिस ने खुलासा कर 2 किन्नरों समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि शख्स किन्नरों के एक गुट का 'गुरु' बनना चाहता था जिसके लिए उसने ₹5,000 देकर अपना प्राइवेट पार्ट कटवाया था। बकौल रिपोर्ट्स, शख्स एचआईवी संक्रमित है।