प्रयागराज महाकुंभ के बीच ऋषि अजय दास द्वारा खुद को किन्नर अखाड़े का संस्थापक बताते हुए महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को अखाड़े से निकाले जाने पर त्रिपाठी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अखाड़े की संस्थापक वह हैं और दास को 2017 में अखाड़े से निकाला गया था। दास ने ऐक्ट्रेस ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर पद से हटाया है।