किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर पर हुआ जानलेवा हमला, आशीर्वाद के लिए रुकवाई गई थी कार

किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरी उर्फ छोटी मां और साथियों पर गुरुवार रात महाकुंभ में अज्ञात लोगों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशीर्वाद लेने के बहाने उनकी कार रुकवाई गई थी और 6-7 लोगों ने उनपर हमला किया व उनके आभूषण भी लूट लिए।