पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद आमिर व इमाद वसीम ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। आमिर और वसीम ने इससे पहले क्रमशः 2020 और 2023 में संन्यास लिया था। शाहिद अफरीदी ने 2018 में रिटायरमेंट से पहले कई बार क्रिकेट से संन्यास लिया था। जावेद मियांदाद व इमरान खान अन्य पाकिस्तानी क्रिकेटर हैं जिन्होंने एक से अधिक बार संन्यास लिया।