भारत में अबतक तीन प्रधानमंत्रियों ने खुद संसद में केंद्रीय बजट पेश किया है। जवाहरलाल नेहरू ने 1958 में वित्त मंत्री के इस्तीफे के बाद यह ज़िम्मेदारी संभाली, इंदिरा गांधी ने मोरारजी देसाई के इस्तीफे के बाद वित्त मंत्रालय अपने पास लेकर बजट (1970) पेश किया जबकि वीपी सिंह को हटाने के बाद राजीव गांधी ने बजट (1987) प्रस्तुत किया।