inshorts

किन भारतीय शहरों का AQI 50 से नीचे है?

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के डेटा के अनुसार, देश में 50 से नीचे 'अच्छी' श्रेणी में वायु गुणवत्ता वाले शहरों में अगरतला, अरियलूर, छपरा, दावणगेरे, गदग, गुवाहाटी, हावेरी, कलबुर्गी, करूर, मदुरई और मैहर शामिल हैं। इसके अलावा सूची में नागपट्टिनम, नामक्कल, ऊटी, पेरुनदुरई, पुद्दुचेरी, सेलम, शिवमोगा, सिलचर, शिवसागर, तंजावुर, तूतुकुड़ी, तिरुनेलवेली, तिरुप्पुर, उडुपी, वेल्लोर और यादगीर आदि नाम हैं।