किन भारतीय सेक्टर्स को ट्रंप के टैरिफ से लग सकता है तगड़ा झटका?

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप अगर सेक्टर के हिसाब से टैरिफ लगाते हैं तो शराब, वाइन और स्पिरिट पर 122.10% जबकि डेयरी उत्पादों पर 38.23% टैरिफ बढ़ेगा। मछली, मांस और प्रोसेस्ड सीफूड 27.83% और जीवित पशु व पशु उत्पाद पर 27.75% टैरिफ बढ़ेगा। वहीं, फुटवियर सेक्टर पर भी अतिरिक्त 15.56% टैरिफ लग सकता है। सोना-चांदी पर भी 13.32% टैरिफ लगेगा।