राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के अनुसार, 2023 में महिलाओं के खिलाफ सबसे ज़्यादा अपराध यूपी (66,381) में हुए। इसके बाद इसी अवधि में महाराष्ट्र (47,101), राजस्थान (45,450), पश्चिम बंगाल (34,691), एमपी (32,342), ओडिशा (25,914), तेलंगाना (23,678), बिहार (22,952), आंध्र प्रदेश (22,418), कर्नाटक (20,336) में महिलाओं के खिलाफ सबसे अधिक अपराध हुए। वहीं, पूरे भारत में 4,48,211 मामले दर्ज हुए।