एक्सपर्ट्स 5 तरह के लोगों को अनार खाने से बचने की सलाह देते हैं। लो ब्लड प्रेशर वाले और एसीई इनहिबिटर्स, स्टैटिन, बीटा-ब्लॉकर्स व ब्लड थिनर जैसी दवा खाने वाले लोगों को अनार नहीं खाना चाहिए। किसी प्रकार की सर्जरी से कम-से-कम 2 हफ्ते पहले अनार खाना बंद कर दें। पाचन समस्या और एलर्जी वाले लोग भी अनार न खाएं।