डाइटिशियन डॉक्टर ज्योति सिंह ने कहा है कि जिन लोगों को किडनी संबंधी दिक्कतें हैं, क्रिएटिनिन लेवल बढ़ा हुआ है, इन्फ्लेमेशन है और जो डायलिसिस पर हैं उन्हें कीवी या किसी भी पोटैशियम युक्त फल से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में पोटैशियम से भरपूर चीज़ें इन्फ्लेमेशन बढ़ाती हैं और किडनी पर अतिरिक्त दबाव डालती हैं।