डायटीशियन डॉक्टर अनामिका गौर के मुताबिक, किडनी की पथरी, पाचन संबंधी समस्या और हाई बीपी की दवाएं लेने वाले लोगों को बादाम से परहेज़ करना चाहिए। बादाम में फास्फोरस और ऑक्सालेट की मात्रा अधिक होती है जो किडनी की पथरी का कारण बन सकती है। बादाम खाने से गैस, पेट फूलना या कब्ज़ की समस्या भी हो सकती है।