किन लोगों को नहीं दिया जाता ऐनेस्थीसिया और किनपर नहीं होता इसका असर?

ऐनेस्थीसिया सभी को दिया जाता है लेकिन कुछ स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के चलते कॉम्प्लिकेशंस हो सकती हैं। ज्यादा उम्र, डायबिटीज़, किडनी की दिक्कतें और ऐनेस्थीसिया एलर्जी वाले लोगों को ऐनेस्थीसिया नहीं देना चाहिए। एशियन हॉस्पिटल, फरीदाबाद के ऐनेस्थीसिया विभाग प्रमुख डॉक्टर दिवेश अरोड़ा ने बताया कि जिन लोगों को बिच्छू ने डंक मारा हो उनपर ऐनेस्थीसिया असर नहीं करता है।