एक्सपर्ट्स के अनुसार, लैक्टोज़ इंटॉलरेंस वाले और पेट की समस्याओं जैसे ऐसिडिटी, ब्लोटिंग (पेट का फूलना) और कब्ज़ से पीड़ित लोगों को दूध वाली चाय नहीं पीनी चाहिए। चाय में मौजूद कैफीन के कारण नींद न आने की समस्या और घबराहट हो सकती है। चाय में मौजूद टैनिन नामक तत्व शरीर में आयरन के अवशोषण को रोकता है।