अमरूद में सोडियम, पोटैशियम, फाइबर, प्रोटीन, आयरन और विटामिन सी जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं लेकिन कुछ लोगों को अमरूद का सेवन नहीं करना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अमरूद से ऐलर्जी वाले लोगों, जिन्हें पाचन से जुड़ी समस्या हो, सर्दी-खांसी से पीड़ित लोग और डायबिटीज़ रोगियों को शुगर कंट्रोल में रखने के लिए अमरूद नहीं खाना चाहिए।