inshorts

किन लोगों को होती है कॉकपिट में जाने की इजाज़त, बिना परमिशन घुसने पर कितनी मिलती है सज़ा?

कॉकपिट में सिर्फ ऑपरेटिंग क्रू को जाने की अनुमति होती है यानी सिर्फ पायलट, को-पायलट और ड्यूटी पर मौजूद फ्लाइट अटेंडेंट ही कॉकपिट में जा सकते हैं। कोई व्यक्ति बिना अनुमति के कॉकपिट में प्रवेश करता है तो उसे गंभीर सुरक्षा उल्लंघन के रूप में माना जाता है और आतंकवाद से संबंधित धाराओं के तहत आरोप लगाए जा सकते हैं।