केन विलियमसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास
न्यूज़ीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया है। 35 वर्षीय विलियमसन न्यूज़ीलैंड के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के तौर पर अपना सफर खत्म कर रहे हैं। उन्होंने कुल 19,346 रन बनाए, जिसमें 48 शतक और छह दोहरे शतक शामिल हैं। उन्होंने कुल 378 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।