ब्रोकरेज फर्म यूबीएस द्वारा डीमार्ट की पैरेंट कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स का टारगेट प्राइस ₹5,050 से बढ़ाकर ₹5,600 किए जाने के बाद गुरुवार को इसके शेयर में तेज़ी आई। डीमार्ट के स्टोर्स की संख्या बढ़ने, ई-कॉमर्स बिज़नेस को मज़बूत करने, स्टोर सेल्स में लगातार वृद्धि और वैल्यूएशन में बढ़ोतरी के आसार के कारण यूबीएस ने इसका टारगेट प्राइस बढ़ाया है।