कौन से बड़े म्यूचुअल फंड्स अब भी सिल्वर ETF में लंपसम निवेश कर रहे हैं स्वीकार?

आंकड़ों के अनुसार, भारी मांग के बीच फिज़िकल सिल्वर की कमी के कारण कम-से-कम 7-प्रमुख म्यूचुअल फंड्स ने अपने सिल्वर ईटीएफ में नए लंपसम निवेश और स्विच-इन को बंद कर दिया है। वहीं, आदित्य बिड़ला सन लाइफ सिल्वर ईटीएफ, ऐक्सिस सिल्वर एफओएफ, डीएसपी सिल्वर ईटीएफ, निप्पॉन इंडिया सिल्वर ईटीएफ एफओएफ, ज़ीरोधा सिल्वर ईटीएफ एफओएफ अब भी निवेश ले रहे हैं।