किन सेटिंग्स को बदलकर सर्दी में बिना ग्लव्स निकाले चला सकते हैं स्मार्टफोन?

यूज़र्स एंड्राॅयड फोन में कस्टमाइज़ेशन के ऑप्शन को इनेबल कर सर्दियों में ग्लव्स पहनकर स्मार्टफोन चला सकते हैं। फोन की सेटिंग में जाकर 'एक्सेसिबिलिटी ऐंड कंवीनियंस' के ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां 'ग्लव्स मोड' दिखेगा जिसपर टैप कर इनेबल करना होगा। कुछ स्मार्टफोन में 'टच सेंसिटिविटी' का ऑप्शन होता है जिसे इनेबल करने पर ग्लव्स पहनकर स्मार्टफोन चला सकते हैं।