केन्स टेक्नोलॉजी लिमिटेड के शेयर पिछले 1 माह में 36.19% तक लुढ़क चुके हैं। हालांकि, ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म मैक्वेरी ने शेयर पर 'आउटपरफॉर्म' रेटिंग बरकरार रखी है और ₹7,700 प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया जो सोमवार के क्लोज़िंग प्राइस से करीब 100% की तेज़ी दिखाता है। वहीं, कंपनी के शेयर मंगलवार को कारोबार के दौरान 8.64% चढ़ गए।