डॉक्टरों के मुताबिक, अचार में नमक की मात्रा अधिक होती है इसलिए हाई ब्लड प्रेशर वालों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे हार्ट अटैक व स्ट्रोक का खतरा बढ़ता है। इसके अलावा, ऐसिडिटी, अल्सर, पेट या सीने में जलन, किडनी व हार्ट से जुड़ी बीमारियों और किसी तरह की एलर्जी से पीड़ित लोगों को अचार नहीं खाना चाहिए।