कौन हैं 'द स्किन डॉक्टर' जिन्हें संजय कपूर की मौत के बाद आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर किया गया अरेस्ट?
दिल्ली पुलिस ने कारोबारी संजय कपूर की मौत के बाद कपूर फैमिली को लेकर कथित आपत्तिजनक पोस्ट करने को लेकर बुधवार को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर 'द स्किन डॉक्टर' को गिरफ्तार किया। हालांकि उन्हें गिरफ्तारी के 5-घंटे बाद ज़मानत मिल गई। 'द स्किन डॉक्टर' नाम से प्रसिद्ध डॉ. नीलम सिंह खुद को सामाजिक-राजनीतिक रूप से जागरुक त्वचा रोग विशेषज्ञ बताते हैं।