कौन हैं 19 वर्षीय दिव्या देशमुख जो बनी हैं शतरंज विश्व कप जीतने वाली पहली भारतीय महिला?
नागपुर की रहने वालीं 19-वर्षीय दिव्या देशमुख शतरंज विश्व कप जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। दिव्या ने 5 साल की उम्र में साल 2012 में नैशनल अंडर-7 चैंपियनशिप जीती थी व इसके बाद उन्होंने डरबन में हुआ अंडर-10 टूर्नामेंट जीता। दिव्या के माता-पिता डॉक्टर हैं और वह तीन चेस ओलंपियाड में गोल्ड मेडल हासिल कर चुकी हैं।