कौन हैं 8.2 फीट कद के करण सिंह जिनकी हाइट देखकर खली भी रह गए थे हैरान?
'द ग्रेट खली' बीते दिनों यूपी के 18-वर्षीय करण सिंह से मिलकर उसकी हाइट देख हैरान रह गए। 12वीं में पढ़ने वाले 8.2 फीट कद के करण के नाम 3 गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स हैं और उनका कहना है कि वह दुनिया के सबसे लंबे शख्स का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। करण के पिता 6.5 फीट और मां 7 फीट लंबी हैं।