कौन हैं CRPF की असिस्टेंट कमांडेंट पूनम गुप्ता जिनकी राष्ट्रपति भवन में हो सकती है शादी?

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की सुरक्षा में पीएसओ के पद पर तैनात सीआरपीएफ की असिस्टेंट कमांडेंट पूनम गुप्ता की शादी आगामी 12-फरवरी को राष्ट्रपति भवन के मदर टेरेसा क्राउन परिसर में हो सकती है। शिवपुरी (एमपी) निवासी पूनम ने गणित में स्नातक, अंग्रेज़ी साहित्य में पोस्ट ग्रैजुएट और बीएड किया है। उन्होंने यूपीएससी सीएपीएफ परीक्षा-2018 में 81वीं रैंक हासिल की थी।