कौन हैं CRPF की सिमरन बाला जो गणतंत्र दिवस परेड में करेंगी पुरुष जवानों की टुकड़ी का नेतृत्व?

दिल्ली में इस बार गणतंत्र दिवस परेड में 140+ पुरुषों की सीआरपीएफ टुकड़ी का नेतृत्व 26-वर्षीय असिस्टेंट कमांडेंट सिमरन बाला करेंगी व ऐसा करने वाली वह पहली महिला अधिकारी होंगी। नौशेरा (जम्मू-कश्मीर) निवासी सिमरन ने पॉलिटिकल साइंस में ग्रैजुएशन किया है। उन्होंने मई-2023 में यूपीएससी-सीएपीएफ परीक्षा पास की और सीआरपीएफ में उनकी पहली तैनाती 'बस्तरिया' बटालियन (छत्तीसगढ़) में हुई थी।

Load More