महिलाओं संग कथित आपत्तिजनक वीडियोज़ सामने आने के बाद निलंबित डीजीपी रैंक के अधिकारी के. रामचंद्र राव, कर्नाटक स्टेट पुलिस हाउसिंग ऐंड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन-एमडी के रूप में कार्यरत थे। सितंबर-2023 में डीजीपी पद पर प्रमोटेड राव दक्षिणी रेंज के आईजीपी रह चुके हैं। उनकी सौतेली बेटी-ऐक्ट्रेस रान्या राव गोल्ड स्मगलिंग केस में जेल में बंद है।