कौन हैं IIT छात्र एडवर्ड वर्गीज़ जिन्हें मिला है ₹2.5 करोड़ का जॉब ऑफर?
आईआईटी हैदराबाद के छात्र एडवर्ड नाथन वर्गीज़ (21) को नीदरलैंड स्थित ग्लोबल ट्रेडिंग फर्म ऑप्टिवर से ₹2.5 करोड़ का पैकेज मिला है। वर्गीज़ ने 2022 में जेईई मेन में 1100 ऑल इंडिया रैंक और जेईई एडवांस्ड में 558 ऑल इंडिया रैंक हासिल की थी। उन्होंने 2025 में कैट की परीक्षा में 99.96 परसेंटाइल हासिल किए थे।