आंध्र प्रदेश के तेज़ गेंदबाज़ सत्यनारायण राजू ने आईपीएल-2025 में मुंबई इंडियंस (एमआई) के लिए डेब्यू किया है। एमआई ने उन्हें ₹30-लाख की बेस प्राइस पर खरीदा था। राजू ने आंध्र प्रीमियर लीग-2024 में 7-मैचों में 8-विकेट लेकर सुर्खियां बटोरी थीं। 2024/25 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने 7-मैचों में 7-विकेट जबकि रणजी ट्रॉफी में 6-मैचों में 16-विकेट लिए थे।