भारतीय बल्लेबाज़ विराट कोहली रविवार को वनडे में 8वीं बार नर्वस-90 का शिकार हुए। सचिन तेंदुलकर सर्वाधिक (18) बार नर्वस-90 का शिकार हुए। न्यूज़ीलैंड के केन विलियमसन, ज़िम्बाब्वे के ग्रांट फ्लावर, न्यूज़ीलैंड के नाथन एस्टल और श्रीलंका के अरविंद डी सिल्वा भी वनडे में 9-9 बार पारी समाप्त होने या फिर आउट हो जाने के कारण शतक से चुके हैं।