कौन हैं RBI के नए डिप्टी गवर्नर नियुक्त हुए शिरीष चंद्र मुर्मू?
आरबीआई के नए डिप्टी गवर्नर नियुक्त हुए शिरीष चंद्र मुर्मू वर्तमान में आरबीआई में कार्यकारी निदेशक (ईडी) हैं और पर्यवेक्षण विभाग का कार्यभार संभालते हैं। वे जम्मू-कश्मीर के पूर्व उप-राज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू के भाई हैं। शिरीष ने जेएनयू (दिल्ली) से एमएससी जबकि भारतीय बैंकिंग व फाइनेंस संस्थान (सीएआईआईबी) से सर्टिफाइड असोसिएट सहित पेशेवर डिग्रियां हासिल की हैं।