कौन हैं U-19 ऑलराउंडर आरएस अंबरीश जिन्हें कहा जा रहा है अगला हार्दिक पांड्या?
अंडर-19 वर्ल्डकप में इंडिया-न्यूज़ीलैंड के बीच मुकाबले में 29 रन देकर 4 विकेट लेने वाले आरएस अंबरीश पूर्व क्रिकेटर आर सुकुमार के बेटे हैं। 18-वर्षीय ऑलराउंडर ने अक्टूबर 2025 में तमिलनाडु के लिए फर्स्ट-क्लास डेब्यू किया था। जनवरी 2025 में 'कूच बिहार ट्रॉफी' में तमिलनाडु को खिताब जिताया और उन्हें अगले हार्दिक पांड्या के तौर पर देखा जा रहा है।